वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए डेरा प्रमुख
- फोटो : File Photo
साध्वी यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां वीरवार को सीबीआई अदालत में पेश हुए। डेरामुखी सुबह करीब साढ़े नौ बजे कड़े सुरक्षा साये में सिरसा अदालत परिसर में पहुंचे और वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सीबीआई अदालत समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट में 11 बजे तक कार्यवाही चली। इसके बाद अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई की अगली तारीख दे दी। अब डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह यौन शोषण मामले में आज शुक्रवार सुबह फिर से सीबीआई अदालत समक्ष पेश होंगे।