फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से कुकर्म की कोशिश, पहुंच गए पिता

Wed, 07 May 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गली में खेल रहे बच्चे को एक व्यक्ति हवेली के पास ले जाकर कुकर्म की कोशिश करने लगा तो बच्चे के पिता मौके पर पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। मामला, पंजाब के तरनतारन का है।
विज्ञापन


थाना भिखीविंड की पुलिस को एक व्यक्ति ने बताया कि वह राजगीरी का काम करता है। चार अप्रैल शाम 7:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घबराई हुई थी।

उसने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा गली में खेल रहा था। अचानक वह कहीं लापता हो गया। जब उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो थोड़ी दूर गुरदेव सिंह की हवेली के पास बच्चे की चीख सुनाई दी। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो राजविंदर सिंह उर्फ राजू वासी चुंघ जोबनप्रीत के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्हें देखकर वह फरार हो गया। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें