फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मे सेटल होने के लिए NRI के चक्कर में फंसी युवती, जानें फिर क्या हुआ?

Thu, 22 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
विदेश में सेटल होने के लिए युवती एक एनआरआई के चक्कर में फंस गई। उसके बाद लड़की के साथ जो हुआ, वह ताउम्र पछताती रहेगी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। विदेश जाने की चाहत में युवती की इज्जत लुट गई। अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोपी शादी का झांसा देकर उसे भारत के कई शहरों में घुमाता रहा और दुराचार करता रहा। दुराचार के बाद आरोपी युवती को झांसा देकर गया कि वह जाते ही कुछ दिन बाद उसे बुला लेगा। जब आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया तो युवती पुलिस की शरण में पहुंची।

पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित युवती की शिकायत पर सिविल लाइन स्थित उपकार नगर के रहने वाले जुगेश कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। युवती की शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाना चाहती थी और उसकी मुलाकात उनके एक जानकार से हुई। उसने विदेश जाने की इच्छा जताई तो उसने आरोपी से फोन पर बात करवा दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी को तलाक देकर शादी करने की बात कही थी

demo pic
आरोपी जुगेश ने उसे झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को जल्द ही तलाक देने वाला है, जिसके बाद वह उसे शादी कर अमेरिका ले आएगा। काफी समय तक आरोपी के साथ पीड़ित युवती की बात होती रही। 2016 में आरोपी अपने परिजनों से मिलने के लिए आया तो उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया।

उसके बाद आरोपी उसे घुमाने के लिए भारत के अलग अलग शहरों में ले गया। वहां पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी ने उसे अमेरिका जाने के बारे में बताया और कहा कि वह जाते ही कुछ दिन में उसे बुला लेगा। वहां जाकर आरोपी ने युवती का फोन उठाना ही बंद कर दिया।

उसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को भारत लाया जाएगा। पीड़ित युवती की मेडिकल जांच बुधवार को कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें