फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर घर लौट रहे युवक से मोबाइल और रुपये छीने

Wed, 08 Jun 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
घर लौट रहे युवक से तीन बदमाश चाकू दिखाकर नगदी व मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान मोहाली फेज एक के रहने वाले निखिल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक रात को करीब 10 बजे निखिल मोहाली से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 53 के पुल के पास पहुंचा। वहां पहले से तीन लड़के खड़े थे। तीनों ने उसे घेर लिया।

एक बदमाश ने चाकू निकाला और धमकाकर जेब से मोबाइल व रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़ित के पर्स में तीन हजार रुपये थे। इसके बाद उसने किसी राहगीर की मदद से 100 नंबर पर फोन किया और लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें