फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट मामले में उलझी पुलिस

Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फोरएवर डायमंड्स में दिनदहाड़े 14 करोड़ की लूट मामले में दिन बीतने के साथ पु‌लिस मामले में उलझती जा रही है। दरअसल पुलिस ने शनिवार तक पीड़ित शोरूम मालिक से लूटे गए सामानों की कीमत का रिकार्ड मांगा है। इसके बाद शोरूम मालिक ने सीए और अकाउंटेंट के माध्यम से लिस्ट तैयार करवानी शुरू कर दी। वहीं, पुलिस अधिकारी ने दिल्ली पुलिस को जांच सौंपने की बात से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार तक शोरूम मालिक लूट की कीमत का लिखित रिकार्ड जमा करेंगे। दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि लूट की जांच चंडीगढ़ पुलिस ही कर रही है। दिल्ली पुलिस अपने किसी केस की जांच के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थी। इसके साथ उन्होंने ऐसी घटना होने के कारणों पर भी दिल्ली के लिए वर्क किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस वापस चली जाएगी।

किसी भी नतीजे पर नही पहुंची पुलिस: 14 करोड़ की दिनदहाड़े लूट की वारदात के चौथे दिन पुलिस किसी भी नतीजे पर नही पहुंच पाई है। वहीं, विशेषज्ञों का मानें तो केस पूरी से उलझता जा रहा है। ऐसे केस ज्यादा समय गुजरने पर अनसॉल्व रह जाते हैं। जबकि, इस केस की जांच के पीछे चंडीगढ़ की पूरी पुलिस फोर्स लगी है।
विज्ञापन


सिप्पी मर्डर केस के नक्शे कदम पर जांच: वारदात के बाद चार दिनों का रिव्यू करें तो चंडीगढ़ पुलिस जांच में पूरी तरह से नाकाम रही है। नेशनल शूटर सिप्पी मर्डर केस के नक्शेकदम पर पुलिस की जांच दिखाई दे रही है। इस केस में अभी तक पुलिस अधिकारियों के एक बयान भी नही आए हैं। अधिकारियों ने सभी सवालों पर चुप्पी साध रखी है। वहीं, सिप्पी मर्डर केस में भी पुलिस एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने करीब दो महीने बाद चुप्पी तोड़ी थी।

सीसीटीवी फुटेज में शक्ल पहचानने में जुटी पुलिस: शोरूम मालिकों के वेरिफिकेशन के बाद साफ हुआ कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाली एक महिला और दो पुरुष ही आरोपी है। लेकिन, तस्वीर पूरी तरह से धुंधली होने के कारण शक्ल साफ नजर नहीं आ रही है। इसके बाद साइबर सेल मशीनों की मदद से तस्वीर को साफ करने में लगी है।

संतीष कुमार, डीएसपी सेंट्रल ने बताया कि लूट मामले में पुलिस को अभी सुराग नहीं मिला है। जबकि, दिल्ली पुलिस अपने किसी केस के मद्देनजर डिटेल्स लेने आई है। इसके साथ शोरूम मालिक से भी लूट की कीमत का लिखित में डिकार्ड सौंपने को बोला गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें