फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सल स्टेशनरी में 10 लाख की चोरी, वारदात CCTV में कैद

Wed, 11 May 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में यूनिवर्सल स्टेशनरी में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-22 स्थित यूनिवर्सल ट्रेडिंग एजेंसी में मंगलवार की रात एक चोर ने पहले सीसीटीवी कैमरा घुमाया फिर पांच मिनट में दस लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित एजेंसी मालिक की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज करके जांच में लगी है। पुलिस में शिकायत एजेंसी के मालिक सेक्टर-44 निवासी विरेंदर शर्मा ने दर्ज करवाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह शॉप बंद करके चले गए। लेकिन, बुधवार की सुबह शॉप खोला तो गल्ले में रखा पैसा ही गायब था। इसके बाद आसपास देखा तो पीछे की साइड का दरवाजा टूटा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने पीछे लगा दरवाजा में होलकर करके अंदर आया और कैश बाक्स से पैसे निकलाकर ले गया।

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हालांकि, आरोपी का चेहरा साफ नही आ रहा है। प्राथमिक तौर पर उन्होंने बताया कि शॉप के कैश बाक्स में रखा करीब दस लाख आरोपी चोरी करके लेकर गया है। इल दौरान उन्होंने मॉल और रूटीन के पैसे सहित साढ़े तीन लाख रूपया लिफाफे में रखा था। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन


जानकार ने की वारदात:
प्राथमिक जांच के अनुसार चोरी की वारदात किसी जानकार ने की है। आरोपी को शॉप, पैसे और दरवाजे के बारे में पूरी जानकारी थी। आरोपी को पहले से मालूम था कि शॉप के पीछे वाला दरवाजा कमजोर है और उसपर सिर्फ स्टील का चादर चढ़ाया गया है। आरोपी पहलेे पीछे लगा सीसीटीवी कैमरा घुमाया फिर दीवार फांदकर अंदर घुसा। इसके बाद उसने दरवाजे पर लगा स्टील की चादर काटकर दरवाजे में होल किया। इसके बाद आरोपी अंदर घुसकर गल्ला सहित कैश लेकर फरार हो गया।

वारदात के बाद कैमरे के पोजीशन में बदलाव:
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 27अप्रैल को सीसीटीवी कैमरा ठीक करवाया था। इस दौरान कैमरे का पोजिशन सड़क के पास तक आता था। लेकिन, वारदात के बाद चेक किया तो कैमरा का पोजिशन चेंज हो गया था। इस बार कैमरे में तस्वीर सिर्फ शॉप की दीवार तक आ रही है। इस आधार पर आरोपी ने कैमरा घुमाया है।

दो लोगों पर जताया शक:
सूत्रों के अनुसार शॉप मालिक ने पुलिस से दो लोगों पर शक जताया है। हालांकि, दरवाजे के होल की साइज से उसका शरीर बड़ा है। हालांकि, शॉप मालिक ने कहा कि हो सकता है कि उसने किसी को बताकर वारदात करवाई हो। फिलहाल, पुलिस प्राथमिक जांच और बयानों के आधार पर जांच में लगी है। अभी तक किसी तरह का सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें