पानीपत में गैस एजेंसी लूट मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत में आज सवेरे 60 हजार रुपये की लूट हो गई। तीन नकाबपोशों ने बंदूक की नोक पर यह वारदात अंजाम दी। बाबैन रोड पर बने भारत गैस की सलूजा गैस एजेंसी के गोदाम में तीन नकाबपोश घुए आए। उनके हाथों में हथियार थे।
घुसते ही उन्होंने कैशियर को गन प्वाइंट पर ले लिया और उससे अलमारी की चाबी मांगी। इंकार करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। घबराकर कैशियर ने उन्हें चाबी दे दी और वे अलमारी में रखे 60 हजार रुपये कैश लेकर भाग गए। जाते हुए उन्होंने गोदाम को बाहर से लॉक कर दिया।
जैसे तैसे कर कैशियर ने इसकी सूचना एजेंसी मालिक बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और मामला दर्ज कर लिया।