फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-11 के शोरूम में सेंध लगाई

Sun, 29 Dec 2013 12:15 AM IST
अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सेक्टर-11 के एससीओ-16 स्थित वुमन्स केयर शोरूम में सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये नगद, लेदर बैग और फुटवियर चुरा लिए। घटना का पता शनिवार सुबह उस समय चला जब शोरूम खोला गया।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए और छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चोरों ने इसी शोरूम की पहली मंजिल से चांदी की दो मूर्तियां चुरा लीं। शोरूम मालिक अंशुल अग्रवाल का कहना है साथ में खाली प्लॉट होने की वजह से चोरी का खतरा बना रहता है।


यहां पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं। खाली प्लॉट की न तो चारदीवारी की गई और न ही फेंसिंग। शोरूम मालिक के अनुसार पीछे के कमरे में रखे स्टॉक और कैश की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं।
विज्ञापन


बच्चे के शोरूम में घुसने की आशंका
चोर शोरूम में दीवार का कुछ हिस्सा तोड़कर घुसे थे। वहीं से सामान और नगदी चुराई थी। टूटे हिस्से से कोई बड़ा आदमी शोरूम में नहीं घुस सकता। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई बच्चा ही वहां से घुसा होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें