फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB की सीनियर असिस्टेंट के घर लाखों की चोरी

Tue, 31 Mar 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-68 स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की कॉलोनी में सिक्योरिटी के बावूजद सोमवार सुबह चोरों ने सीनियर असिस्टेंट के घर को निशाना बना दिया। चोर सातवीं मंजिल के घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मगर किसी को पता तक नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्कवॉयड की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

इसके बाद पुलिस ने कॉलोनी से छह के करीब लोगों को राउंडअप किया। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो राउंडअप किए तीन लोग ही वारदात में शामिल थे।

पुलिस ने कुछ लोगों को राउंड अप किया

बोर्ड की सीनियर असिस्टेंट शाहगुल ने बताया कि उनका घर ब्लॉक एफ में 632 नंबर है। वह सुबह नौ बजे ऑफिस गई थीं, जब वह दो बजे घर लौटीं तो उन्होंने जैसे ही कुंडी खोलने की कोशिश की, वह उनके हाथ में ही आ गई।

जब वह अपने ड्राइंग रूम को क्रॉस कर दूसरे कमरे में दाखिल हुई तो उनकी अलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने के दो कडे़, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, एक ईयर रिंग, अंगूठी समेत काफी सामान गायब था।

इसके बाद जब वह दूसरे कमरे में गए तो वहां भी चोरों ने अलमारी को सबल से तोड़ा हुआ था। अलमारी से पांच हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अन्य पड़ोसियों को सूचित किया।

थाना फेज-8 के एचएचओ अमरबीर सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को राउंड अप किया है। उम्मीद है कि केस जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज भी चुरा ले गए चोर

शाहगुल ने बताया कि चोर उनका पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी चुराकर ले गए हैं। शाहगुल ने बताया कि उनके पारिवारिक मेंबर ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह कुछ समय पहले ही वहां से वापस आई हैं।

उस दौरान उनका घर पूरी तरह से बंद था। हालांकि इस दौरान कभी ऐसी वारदात नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-70 में एक बार पहले भी उनके घर में चोरी हो चुकी है।

कूरियर और ठेकेदार के मुलाजिम को पुलिस ने उठाया
पुलिस ने कॉलोनी में आए आठ लोगों को राउंड अप किया है। इनमें कूरियर और ठेकेदार के मुलाजिम शामिल हैं। ये सभी नौ बजे से दो बजे के बीच में बोर्ड परिसर में आए थे। पुलिस की टीम थाने ले जाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें