फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में चोरी, कैश और दवाइयां ले उड़े चोर

Fri, 14 Feb 2014 01:17 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। बीती रात चोरों ने फिर एक दुकान पर हाथ साफ कर दिया। इस बार चोरों का शिकार बनीं नया गांव के बाजार में स्थित एक मेडिकल शॉप।
विज्ञापन


इस दुकान से चोर कैश और मोबाइल के साथ दवाइयां भी ले गए। इस बाजार में पिछले 10 दिनों में यह दूसरी वारदात है। पुलिस ने तो अपनी तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन चोरों का पता नहीं लगा पा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात नया गांव में दशमेश मेडिकल स्टोर में चोरों ने लूटपाट की। चोर अपने साथ दस हजार रुपए कैश, एक ब्लैकबेरी का मोबाइल और काफी दवाइयां चुराकर ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सीएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट लिए और जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में नया गांव के इसी बाजार में यह दूसरी वारदात है। इससे पहले यहां एक ज्वैलर पर लुटेरों ने हमला करके उसे लूट लिया था। उस वारदात के लुटेरों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

मार्केट की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह का कहना है कि गांव में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। दुकानदार सेफ नहीं हैं। घर भी सेफ नहीं हैं। सुरक्षा को लेकर अगर पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो हम थाने का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें