फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे में पति की हत्या कर पत्नी को लूटा

Thu, 15 May 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल/नीलोखेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बुटाना क्षेत्र के गांव समानाबाहू के एक डेरे पर नींद में सो रहे एक व्यक्ति की फंदा लगा कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


साथ में दूसरी चारपाई पर बच्चे के साथ सो रही महिला को नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या नकाबपोश बदमाशों ने की है।

बदमाश उसके सोने और चांदी के जेवर भी लूट ले गए। जानकारी होते ही एसपी अभिषेक गर्ग, डीएसपी बलजिंद्र सिंह और थाना बुटाना प्रभारी श्रीदत्त भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव समानाबाहू के डेरे पर उत्तरप्रदेश के जिला रामपुर के गांव राजारामपुर निवासी रामकिशोर यादव (36) पत्नी नूरवी के साथ बाहर आंगन में सो रहा था। नूरवी नौ महीने की बेटी के सात अलग चारपाई पर सो रही थी।

रामकिशोर पीएसीएल सीड कंपनी में काम करता था। यह कंपनी का ही डेरा है, जहां रामकिशोर अपने बीवी बच्चों के साथ सो रहा था। पुलिस के अनुसार रात में तीन चार नकाबपोश बदमाश आए। उन लोगों ने रामकिशोर के गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी।

नूरवी का कहना है कि बदमाशों ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बदमाश उसके सोने और चांदी के आभूषण भी लूट ले गए। पुलिस के अनुसार रामकिशोर के गले पर फंदे से गला घोंटने के निशान हैं। उसके कंधे दबाने के भी निशान हैं।
विज्ञापन


एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
घटना की जानकारी होते ही एसपी अभिषेक गर्ग और डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके के मुआयना किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें