हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ रोड पर रविवार रात तेज रफ़्तार गाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को नागरिक हस्पताल मके शवगृह रखवाया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बहालगढ़ रोड पर रविवार देर रात गौरव निवासी सेवली और सुभाष निवासी जसोरखेड़ी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।