फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः धुंध की चपेट में आए कई वाहन, टक्कर के बाद बस पलटी, 52 लोग घायल

Sat, 01 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना ( पंजाब)
विज्ञापन
हादसाग्रस्त वाहन
विज्ञापन

ठंड के शुरू होते ही धुंध का कहर जारी हो गया है। पंजाब के खन्ना में धुंध की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गए हैं। हादसे में एक बस भी शामिल है। बस निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। अनियंत्रित होकर बस पलट गई और बाकी दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में करीब 52 लोग घायल हैं। सभी को खन्ना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से 10 घायलों को कंपनी वाले अन्य अस्पतालों में ले गए। बाकी 42 लोग प्राथमिक चिकित्सा लेकर चले गए। 

विज्ञापन


खन्ना सरकारी अस्पताल के एसएमओ राजिंदर कुमार गुलाटी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे घने कोहरे के कारण तीन वाहन आपस में टकरा गए थे। हादसे में एक धागा कंपनी में काम करने जा रहे वर्करों की बस भी शामिल थी। बस और एक अन्य ट्रक टक्कर के बाद पलट गए। बस में करीब 60 कर्मी सवार थे। हादसा गांव मोहनपुर के पास हुआ है। 

हादसे के वक्त बस जीटी रोड के किनारे रुकी हुई थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस बीच एक इनोवा कार भी बस से आ टकराई। बस सड़क के बीच और लोहे की पाइपों से लदा ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। 108 एंबुलेंस चालक राजपाल ने बताया कि हादसे में 45 से 50 व्यक्ति घायल हैं जिनमें से 10 को ज्यादा चोटें आई हैं। इनको फैक्ट्री की गाड़ी से उपचार के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खन्ना में सड़क हादसा
थाना सदर खन्ना के एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि बस जस्पालों स्थित फैक्ट्री की थी और कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

कोहरे में टकराए वाहन, यातायात बाधित

जालंधर में सब्जी से भरा ट्रक गांव बहादुरपुर के पास शुक्रवार को गहरी धुंध के कारण हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान ट्रक पलट गया। जिसके कारण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक में सब्जी बेचने वाले प्रवासी मजदूर छोटू और परमजीत निवासी तोतेआणी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सनी, कूका, विकास, राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
उधर, जालंधर में ही पठानकोट रोड पर शुक्रवार को गांव सरमस्तपुर के पास धुंध की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं जिनमें से कुछ को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में टकराए वाहनों में एक स्कूली बस, टिप्पर, टेंपो ट्रेवल, कार, दूध वाला वाहन भी थी। ये वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घायलों को मामूली उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें