फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का पगफेरा बना जानलेवा, दूल्हे समेत 4 की मौत, दुल्हन गंभीर

Thu, 12 May 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी (हिसार)।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बिलखते मृतक के परिवारजन।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही शादी के बाद पगफेरा के लिए जा रही दूल्हे-दुल्हन की बोलेरो गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे में दूल्हे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा, मंगलवार शाम हिसार के गांव गगनखेड़ी के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए हांसी व हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक दूल्हा आठ  बहनों का इकलौता भाई था। हादसे का समाचार मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जमालपुर निवासी 32 वर्षीय उमेद की एक दिन पूर्व कुरुक्षेत्र में शादी हुई थी। मंगलवार को वह अपनी पत्नी मनीता, साला धर्मवीर, जीजा रोशन लाल व परिवार के सदस्य
शमशेर व धर्मपाल के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कुरुक्षेत्र में दुल्हन के मायके में पगफेरा की रस्म निभाने जा रहे था। इस दौरान गांव गगनखेड़ी के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से
विज्ञापन

जा टकराई। 
Trending Videos
विज्ञापन

दुल्हन सहित दो लोग गंभीर घायल

नागरिक अस्पताल में बिलखते मृतक के परिवारजन।
हादसे में उमेद सिंह, रोशन लाल, शमशेर और मनीता के मामा के लड़के सनी के मुताबिक धर्मबीर की मौत हो गई। मनीता व धर्मपाल को घायल हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया,
जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। 

मेहंदी भी नहीं सूखी, उजड़ गया सुहाग
उमेद सिंह की एक दिन पूर्व ही कुरुक्षेत्र निवासी मनीता के साथ शादी हुई थी। अभी मनीता की हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। उमेद 8 बहनों का इकलौता भाई था
जो सब बहनों से छोटा था। बहनों ने बड़े लाड़प्यार से अपने छोटे भाई की शादी की थी, लेकिन इस सड़क हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। नागरिक अस्पताल में मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा
हाल था। इस घटना को लेकर दोनों परिवार के लोग सदमे में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें