सेक्टर-16-23 के छोटे चौक पर वीरवार देर रात आईटी-20 कार जा टकराई। कार की स्पीड काफी तेज थी। पुलिस के अनुसार कार चालक नवीदप सिंह ने शराब पी हुई थी।
इस हादसे में तीन युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भरती करवाया गया जहां पर युवक इलाज के दौरान भाग गए जबकि युवती अनन्या उर्फ कविता अस्पताल में ही भरती रही।
इस हादसे से आईटी-20 कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चौंक भी टूट गया है। तीनो घायल युवक अबोहर के निवासी है जबकि युवती जम्मू की मूल निवासी है जो कि यहां पर सेक्टर-42 में पीजी में रहती है। जब घायल युवक अस्पताल से भाग गए तो पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को चेक किया।
कार के अंदर से पुलिस को चालक का मोबाइल नंबर और कार की आरसी मिली और घायलों को सेक्टर-17 पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया। घायल युवकों ने बाहर से ही इलाज करवाया। पुलिस ने युवती के परिवार के सदस्यों को आने के लिए कहा लेकिन परिवार सदस्य नहीं पहुंचे।
पुलिस के अनुसार घायल युवक डलहौजी से सैर करके सेक्टर-17 के बज डिस्को में आए थे यहां से युवती युवकों के साथ शहर में घूमने के लिए निकली थी। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि युवक उसके दोस्त है। कार में चालक नवदीप के अलावा रवि और अंकुश भी सवार थे जो भी अबहोर के ही निवासी है।
सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि आरोपी कार चालक नवदीप सिंह के खिलाफ धारा-279,337,427 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि घायल युवक इलाज के दौरान अस्पताल से गायब हो गए थे।