हिसार हादसे में घायल लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के हिसार में आज सवेरे हुए हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 9 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा हिसार में बीएसएफ कैंपस के पास हुआ। ऑटो और टाटा 407 में जबरदस्त आमने-सामने की टक्कर हुई। इसमें जहां तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहां 9 लोग गंभीर घायल हो गए।
लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग सवार थे। सभी वेटर थे और शादी से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो खचाखच भरा था और नियंत्रण बिगड़ने के कारण सामने से आ रही टाटा 407 से भिड़ गया।