फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः एफसीआई के रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने नहर में कूद की आत्महत्या, सैर के लिए निकला था घर से

Thu, 01 Nov 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लुधियाना में दिमागी परेशानी के चलते एफसीआई डिपार्टमेंट के रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने नहर में कूद जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका शव डुगरी रोड से निकलने वाली सिधवां नहर से मिला। किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद नहर में से मृतक मेजर सिंह (68) का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक मेजर सिंह के बेटे के बयान पर कार्रवाई कर दी है। मेजर सिंह के बेटे हरदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता एफसीआई से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। वह पिछले काफी दिनों से दिमागी तौर पर परेशान चल रहे थे। वह रोजाना सैर के लिए जाते है। बुधवार की सुबह भी वह सैर के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजन उनकी तलाश के लिए निकल पड़े। गुरुवार को सुबह दुगरी नहर में राहगीरों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर शव बाहर निकलवाया। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के कपड़ों की छानबीन को उसके अंदर से डायरी निकली, जिसमें कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। पुलिस ने नंबरों पर संपर्क किया। तब जाकर बुजुर्ग की पहचान हुई। जांच अधिकारी चौकी आत्मनगर के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि मृतक दिमागी तौर पर परेशान था। जो घर से निकला था और नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के बेटे हरदीप सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें