रिहायशी एरिया में स्टोर किया 10 लाख का पटाखा जब्त
1 मकान और एक गोदाम सील
एसडीएम, कमिश्नर और नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। प्रशासन ने देर शाम कार्रवाई करतेहुए शहर के रिहायशी एरिया में स्टोर किए गए पटाखों का गोदाम और 1 मकान को सील कियागया। बीच बचाव के लिए पहुंचे व्यापारियों की बात न सुनते हुए निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगभग 10 लाख के करीब का पटाखा जब्त भी किया। शहर के न्यू एमसी बाजार, सुपर मार्केट, अंदरूनी बाजार, आनंदपुर रड़ा में निगम और प्रशासनिक टीमों ने रेड की। वहीं रेड करने पहुंची टीम को देख कर कुछ पटाखे बेचने वाले दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से गायब हो गए। कार्रवाई किए जाने के बाद एसडीएम अमित महाजन नेकहा कि प्रशासन द्वारा जिन्हें लाइसेंस दिया गया है केवल वह ही पटाखे बेच सकते हैं। यदि आगामी दिनों में भी कोई बिना लाइसेंस धारक पटाखे बेचते पाया गया तो उस पर कार्यवाई अवश्य होगी। टीम में नायब लोकल बॉडी सचिव राहुल शर्मा, जनरल सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह, सीएसआई विक्रमजीत सिंह, तहसीलदार लक्ष्मण सिंह, एक्सईएन सतीश सैनी और थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस भी शामिल रही। सीएसआई विक्रमजीत ने कहा कि शहर में पटाखा कारोबारियों ने करोड़ों का पटाखा स्टोर करके दीवाली पर बेचने का प्लान बनाया है लेकिन जिला प्रशासन ने ड्रा के माध्यम से केवल 7 लोगों को ही पटाखा बेचने की अनुमति दी है।
फोटो:-5-रेड में शामिल अधिकारीदुकानदारों से बात करते और घर में स्टोर किए पटाखे को जब्त करते।