फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने हेलमेट नहीं पहना, मां ने भुगता खामियाजा

Mon, 02 Feb 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट न पहनने का खामियाजा एक बूढ़ी मां को भुगतना पड़ रहा है, जिसका जवान बेटा एक हादसे का शिकार हो गया। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


रास्ते में उसकी टक्कर फायर टेंडर (फायर ब्रिगेड की गाड़ी) से हो गई। टक्कर लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए फौरन जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार शाम आठ बजे के करीब सुखना लेक के पास हुई। डॉक्टरों का कहना था कि अगर हेलमेट पहना होता तो सिर में इतनी चोट न लगती।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होटल में कुक था, इलाज के दौरान मौत

मिली जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ निवासी राहुल पर पिता की मौत के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी थी। वो एक होटल में बतौर कुक नौकरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार शाम करीब आठ बजे वो ड्यूटी खत्म करके दोस्त रंजीत के साथ बाइक से घर जा रहा था।

रास्ते में गोल्फ टर्न के पास लेक की पिछली तरफ फायर ब्रिगेड की गाड़ी से उनको टक्कर मार दी। फायर ब्रिगेड कर्मचारी दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने राहुल को पीजीआई रेफर कर दिया।

वहां देर रात 11 बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की हालत ठीक है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में जवान बेटे को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं छोटा भाई भी गुमसुम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें