फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के गहने मुथुट फाइनेंस में रखता था गिरवी

Thu, 27 Mar 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों सेक्टर-11 के लाल क्वार्टरों से गहने चुराकर आरोपियों ने चंडीगढ़ स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पिछले दिनों एक आरोपी पकड़ा गया और सेक्टर-5 थाना पुलिस जब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई तो उसने सारा राज उगल दिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच-छह लाख के गहनों की रिकवरी कर ली है। साथ ही इस आरोपी के पकड़े जाने से पांच वारदात सुलझाने का भी दावा किया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिनों के रिमांड पर लिया है, जबकि उसके साथी को पकड़ने के लिए भी दबिश जारी है।

चोरों ने फरवरी में सेक्टर-11 के लाल क्वार्टर के छह घरों को निशाना बनाया था। चंडीगढ़ पुलिस ने रामदरबार निवासी कृष्ण उर्फ टैंपू को पकड़ा था, जिसे पंचकूला पुलिस लेकर आई है।

पूछताछ में उसने पांच वारदात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि वह पहले एसी मेकेनिक का काम करता था।

इसी दौरान उसे जुआ खेलने की लत लगी। जुआ खेलने के लिए उसने कई बार अपनी बाइक भी गिरवी रखी, लेकिन कर्ज का बोझ बढ़ता गया।

इसके बाद उसने अपने साथी विकास के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी हुई नकदी तो खर्च कर दी, लेकिन सोना लगभग रिकवर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी से किस्तों में लेते थे पैसे
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रिमांड के दौरान बताया कि दोनों साथी घरों से गहने चुराने के बाद इसे अपना बताकर मुथुट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख देते थे।

वहां से थोड़ा-थोड़ा कर पैसा लेते थे, लेकिन यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। पुलिस अब मुथुट फाइनेंस के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी कि आखिर उनके पास सोना गिरवी रखने के क्या नियम हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें