फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः नाकेबंदी के बीच पकड़े गए 22 करोड़, इस तरह से हुई कार्रवाई

Mon, 30 Jan 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
रुपया
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के दौरान गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों में एक दिन में 22 करोड़ रुपये मिले। यह रुपये चार कारों की चेकिंग के दौरान मिले। तीन कार चालकों ने रुपये के संबंध में जानकारी दे दी और कागजात दिखा दिए तो उनको छोड़ दिया गया। इसमें से ही एक कार में 21.94 लाख रुपये बरामद किए गए, जिसके कागजात न दिखा पाने के कारण रुपये को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने यह रुपये आयकर विभाग को सौंप दिए हैं।  पुलिस ने जगह जगह पर सारे शहर में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नाकाबंदी की है। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने विश्वकर्मा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान सोमवार को करोड़ों रुपये बरामद किए है। पुलिस ने अलग-अलग चार गाड़ियों में 22.25 करोड़ रुपये बरामद किए है।

पुलिस ने करोड़ों रुपये बरामद करके तुरंत इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी। इसके बाद उन्होंने कागजात चेक करवाए और संतुष्टि होने पर उनको जाने दिया गया। पुलिस ने वहां से गुजर रही एक गाड़ी से 21.94 लाख रुपये बरामद किए। इसके संबंध में जब कोई कुछ नहीं बता सका तो आयकर विभाग ने रुपये अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के यूज की कोई जानकारी नहीं मिली अभी तक

लुधियाना में नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए करोड़ों रुपये
थाना डिवीजन दो के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि मिलरगंज चौकी के इंचार्ज कपिल शर्मा की अगवाई में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को रोका और चेकिंग की। एक गाड़ी से पुलिस को 15 करोड़ रुपये के करीब की नकदी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग को सूचित किया।

उसके बाद पुलिस ने एक-एक करके तीन गाडिय़ों से करीब सात करोड़ रुपये और बरामद किए। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सभी के कागजात चेक करने के बाद उन्हें भेज दिया। पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने इसके अतिरिक्त एक गाड़ी से 21.94 लाख रुपये बरामद किए। उनसे कागजात की मांग की गई तो वह कुछ बता नहीं सके।

पूछताछ में दोनों युवकों ने कहा कि वह ढोलेवाल स्थित एक प्रतिष्ठित वाहन एजेंसी में काम करते है और यह वहीं के पैसे है। पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग के अधिकारियों को बुलाया और पैसे उनके हवाले कर दिए। एसआई पवन कुमार ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे है कि उक्त दोनों युवक पैसे कहां से लाए थे। उन्होने कहा कि अभी तक की जांच में यह जानकारी नहीं मिली है कि यह रुपये कहां इस्तेमाल होने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें