फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर करता रहा रेप

Fri, 23 May 2014 12:15 AM IST
जितेंद्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बहन पर तेजाब फेंकने और उसे भगाकर ले जाने की धमकी देकर बड़ी बहन से बलात्कार करता रहा वो। मामला खुला तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को सरेआम पीटा गया। ये सनसनीखेज मामला सामने आया पंजाब के पठानकोट जिले में। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शोरूम में सेल्समैन है आरोपी

पीड़िता सरकारी टैक्नीकल कालेज की छात्रा है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के शाहपुर का रहने वाला है और शहर के एक बड़े शोरूम में बतौर सेलमैन काम करता है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने इस सारे मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

छोटी बहन पर गंदी नजर रखता था आरोपी

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले यह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर एक समारोह पर मेहंदी लगाने गई थी।

इसी दौरान उनके घर किराए के मकान में रहने वाले संजीव कुमार ने किसी से उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और लगातार उसे दोस्ती करने के लिए तंग व परेशान करने लगा। संजीव की निगाह छोटी बहन जोकि कक्षा दसवीं की छात्रा अनिता (काल्पनिक नाम) है पर भी थी।

विज्ञापन

धमकी देकर बार-बार बलात्कार

पीड़िता ने बताया कि संजीव ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उससे शारीरिक संबंध न बनाए तो वह उसकी छोटी बहन पर तेजाब फेंक देगा या उसे भगा ले जाएगा।

यही धमकी देकर आरोपी संजीव उससे बार-बार बलात्कार करता रहा। सब्र का बांध टूटते ही उसने पुलिस थाना डिवीजन नम्बर 2 में संजीव के खिलाफ शिकायत दे दी। आरोपी संजीव कुमार पर धारा 420, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें