एक युवक ने पूजा करने आई युवती को कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर उसे नशीली चाय पिला उसके साथ दुराचार करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
वीडियो के आधार पर आरोपी ने युवती से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए। उसके साथ भी दुराचार करता रहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चंडीगढ़ रोड स्थित एक पैलेस के पीछे रहने वाले संजय कुमार उर्फ श्याम के खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।