फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रेप किया, अश्लील वीडियो बनाई और कर दी वायरल

Sat, 12 Sep 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
शादी करने का झांसा देकर युवक ने किया रेप फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे कर दिया इंटरनेट पर वायरल। मामला पंजाब के बटाला का है। युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर रेप करने और वीडियो क्लिपिंग बनाकर नेट पर डालने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना किला लाल सिंह ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि हीरा सिंह वासी उमरवाल ने करीब चार माह पहले उसे अपने घर बुलाया। उस वक्त आरोपी घर में अकेला था।

उसने उसको विवाह का झांसा देकर दुराचार किया। वह क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ समय बाद उसने यह क्लिपिंग नेट पर डाल दी। पुलिस थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप

वहीं गुरदासपुर(पंजाब) में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से एक साल तक दुराचार करने वाले युवक के खिलाफ तिब्बड़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

तिब्बड़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि तिब्बड़ निवासी एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पुनीत कुमार एक साल तक उसे विवाह का झांसा देकर रेप करता रहा। अब उसे धमकियां दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां उसके पिता से तलाक लेकर अपने मायके जा चुकी है।

वह अपनी छोटी बहन के साथ अपनी दादी के पास गांव तिब्बड़ में ही रहती है। पुनीत कुमार के कहने पर वह अपनी दादी को नींद की गोलियां खाने वाली किसी चीज में मिलाकर देती थी।

इसके बाद पुनीत उनके घर आ जाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन आरोपी फरार है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा चुका है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें