एक हौजरी फैक्टरी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसी फैक्टरी में काम करने वाला युवक करता रहा रेप। जब युवक ने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर गगनदीप कालोनी निवासी मोनू उर्फ संदीप के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मोनू की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पीड़ित की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक हौजरी फैक्टरी में काम करती थी। आरोपी मोनू भी उसी फैक्टरी में काम करता था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।