फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनाने का झांसा देकर विवाहिता से रेप

Mon, 14 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनाने का झांसा दे एजेंट ने विवाहिता से एक होटल में दुराचार किया। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


विवाहिता ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर गांव मुल्लांपुर निवासी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए गए।

थाना डिवीजन पांच में तैनात सब इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने कहा कि विवाहिता विदेश जाना चाहती थी। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने उसे पासपोर्ट के बारे में पूछा, लेकिन विवाहिता के पास पासपोर्ट नहीं था। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसका पासपोर्ट भी बनवा देगा।
विज्ञापन


विवाहिता और उसके घर वाले मान गए। शनिवार को आरोपी ने विवाहिता को फोन कर कहा कि उसे पासपोर्ट के लिए उसके साथ खन्ना जाना होगा। वह उसे बस स्टैंड से रिसीव कर लेगा। आरोपी विवाहिता को अपने साथ लुधियाना के होटल में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


विवाहिता ने घर पहुंचते ही इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें