चंडीगढ़ से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां की कॉलोनी नम्बर चार में एक 30-35 साल की महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन इमारत में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश ने बताया कि कॉलोनी के ही रहने वाले सूदन नाम के व्यक्ति ने कॉलोनी की एक महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।