नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में नाबालिग युवक को जुवेनाइल बोर्ड ने दोषी करार देकर अनोखी सजा सुनाई है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट विवेक नासिर की अदालत ने दोषी बालक को दो-दो माह तक क्रमश: गोशाला और मंदिर मे सेवा करने की सजा सुनाई है।
अभियोजन के अनुसार रतिया के एक गांव में 15 मार्च को देर शाम जब एक नाबालिग लड़की नल पर पानी भरने के आई तो गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद करके पास में एक खाली पड़े मकान में ले गया।
जहां उसने नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई तो लड़की के पिता ने रतिया पुलिस को लड़के के खिलाफ शिकायत दी।