पंचकूला के अभयपुर गांव में एक 5 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार बच्ची सोमवार को करीब एक बजे अचानक से लापता हो गई। जब बच्ची के लापता होने का पता चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।
काफी खोजबीन करने के बाद बच्ची अभयपुर के पास आशियाना कॉपलेक्स के गेट के पास घायल अवस्था में मिली। आनन-फानन में घायल बच्ची को तुरंत पंचकूला के सिविल हस्पताल में ले जाया गया जहां उसका मेडिकल करने के बाद डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की। वहीं डॉक्टरों ने बच्चे की घायल अवस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।