फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों का बाप लड़की को प्यार में फंसाकर ले गया, फिर किया ये सब

Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का बाप भी। लड़की को प्यार में फांसकर शादी का झांसा दिया और अमृतसर ले गया। जहां उसने उसके साथ रेप किया। वह करीब दो माह तक उसके साथ दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


घटना लुधियाना की है। पुलिस ने लड़की को अमृतसर से 29 वर्षीय युवक के चंगुल से मुक्त कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम सूचना के आधार पर अमन नगर इलाके से काबू किया।

पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

मां बोली, शुरू से ही बेटी पर रखता था बुरी नजर

सिरसा में एक साल तक नाबालिक लड़की से रेप - फोटो : फाइल फोटो
सलेम टाबरी निवासी पीड़िता की मां के मुताबिक भगत सिंह कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार की शुरू से ही उसकी बेटी पर बुरी नजर थी। आरोपी मूलरूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के गांव गुलालपुर का रहने वाला है। वह तलाकशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। प्रमोद दो माह पूर्व उसके घर आया और उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया। प्रमोद ने उसे दो माह तक अमृतसर में रखा और इस दौरान उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें