फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली नाबालिग से पड़ोसी ने किया रेप

Tue, 21 Oct 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में नाबालिग को अकेली देखकर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी नाबालिग को छत पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग छत पर चिल्लाई। उसके परिजन वहां पहुंचे। परिजनों को आते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला संगत में गई थी पीड़ित की मां

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले पड़ोसियों के घर महिला संगीत था। वह समारोह में हिस्सा लेने गई हुई थी।

आरोपी उसकी बेटी को छत पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुराचार किया। रात करीब ढाई बजे वह घर लौटी तो बेटी वहां मौजूद नहीं थी। इसी दौरान उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज आई तो वह अपने मकान मालिक के साथ छत पर गई तो उसकी बेटी ऊपर पड़ी थी।

उसने बेटी को उठाया और सारी बात पूछी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची।

एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें