घर में नाबालिग को अकेली देखकर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी नाबालिग को छत पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग छत पर चिल्लाई। उसके परिजन वहां पहुंचे। परिजनों को आते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिए गए हैं।