फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को चाय देने खेत जा रही किशोरी को युवक ने दबोचा और फिर...

Tue, 27 Dec 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पिता को चाय देने के लिए खेत जा रही किशोरी को एक युवक ने रास्ते में ही दबोच लिया और फिर उसके साथ अपनी हवस बुझाई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। साहनेवाल के एक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की बेटी के साथ उसी के साथी ने दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह बारे में किसी को न बताए। नाबालिग ने आरोपी के फरार होने के तुरंत बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत थाना साहनेवाल पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर नीरज के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसका परिवार भी उसी के साथ रहता है।

23 दिसंबर की रात ढाई बजे वह खेतों में ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। सुबह चार बजे उसकी बेटी उसे चाय देने के लिए आ रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची ने पिता को सारी बात बताई।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें