कैथल में कबड्डी प्लेयर की पीट पीट कर हत्या
इस युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया वो कांड किया, जिसकी खौफनाक सजा उसे मौके पर ही मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना हरियाणा के कैथल की है। बच्ची से दुराचार करने के बाद पीड़िता के परिजनों ने दोनों लड़कों को मौके पर ही पकड़ लिया और बंधक बनाकर रात भर पीटा। इससे एक युवक की मौत हो गई। गांव पाडला में शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद एक युवक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में छह लोगों को नामजद करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया, तब जाकर जाम खोला गया। वहीं लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। लड़की का मेडिकल करवाया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग है।
पुलिस के मुताबिक, गांव दिल्लोवाली निवासी 18 वर्षीय प्रदीप और मालखेड़ीह निवासी किशोर ने बच्ची के साथ दुराचार किया। मौक पर ही उसके परिजन पहुंच गए और उन्होंनें आरोपियों को पकड़ लिया। वे दोनों लड़कों को रात भर पीटते रहे, इससे प्रदीप की मौत हो गई। सुबह किसी से सूचना मिलने पर प्रदीप के परिजन पाडला पहुंचे और पुलिस को बुलवाया। पुलिस ने प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
शरीर पर बर्फ का पानी डालकर पीटा
कैथल में कबड्डी प्लेयर की पीट पीट कर हत्या
मृतक के पिता सतबीर ने बताया कि बारहवीं में पढ़ने वाले उसके बेटे प्रदीप की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह तो एक शादी समारोह में गया था। वापस आते समय पाड़ला निवासी एक दोस्त को घर छोड़ने के बाद वह और किशोर दिल्लोवाली लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। दोनों युवकों के शरीर पर बर्फ का पानी डालकर पूरी रात लाठी, डंडों व रॅड से पीटा गया। इकलौते बेटे प्रदीप की मौत से परिवार गम में डूबा है।
युवती से मिलकर आ रहे थे
सदर थाना एसएचओ अमन बेनीवाल ने बताया कि घायल किशोर के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। उसने बताया कि वह और प्रदीप शादी समारोह से लौटने के बाद पाड़ला में एक युवती से मिलकर आ रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको वहीं पकड़ लिया और बंधक बनाकर पीटा।