भाभी की शह पर नाबालिग को घर से भगाकर जबरन साथ रखने और रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी युवक अमरजीत पुत्र चंचल राम निवासी बमियाल के विरुद्ध दर्ज मुक्द्मे की धाराओं में वृद्धि करते हुए दुष्कर्म करने की धारा भी जोड़ दी है। मामला, पंजाब के पठानकोट जिले का है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक नाबालिगा को 6 जुलाई 2012 को भगाकर ले गया था तथा लम्बे समय तक विभिन्न स्थानों पर जबरन अपने पास रखा था।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 अगस्त 2013 को 2 महिलाओं सहित 6 लोगों मुख्य आरोपी अमरजीत, उसकी भाभी सुमन देवी निवासी खुशी नगर (तारागढ़), सुखविन्द्र सिंह निवासी बटाला, उसकी पत्नी हरजीत कौर, दीपक ठाकुर (जो हाल घड़ी विदेश में रह रहा है), जसविन्द्र सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।