फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 11 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
एक साल तक करता रहा दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दसवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक पिछले एक साल से ऐसा कर रहा था। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दसवीं कक्षा में पढ़ रही साढ़े 17 वर्ष की छात्रा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक सुरेंद्र उर्फ काका ने उसके घर में घुसकर उसकी अश्लील फोटो ली थी। आरोपी ने उसे व्हॉट्सएप पर डालने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि युवक दुष्कर्म करने के बाद उसको शादी का झांसा देता रहा और पिछले एक साल से दुष्कर्म की वारदात का अंजाम देता रहा। लेकिन अब युवक की शादी कहीं और तय हो गई है।

छात्रा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले युवक फिर से जबरदस्ती उसके घर में घुस गया। उसके बार-बार मना करने पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। उसके माता-पिता व भाई के  समझाने के बाद भी युवक ने चार दिन पहले घर में घुस आया और धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत भी पुलिस में दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले पिछले चार दिन से काट रहे हैं महिला थाने के चक्कर

एक साल से करता रहा दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic
पीड़ित युवती व उसके परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिन से वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी है। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ भी रोष प्रकट किया।

महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग छात्रा ने बताया कि युवक उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर काफी समय से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें