दीवार फांदकर एक युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दु्ष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वारदात पंजाब के लुधियाना के थाना डेहलों का है। यहां एक टाइल फैक्टरी में बने कमरे में रहने वाली एक आठ साल की बच्ची से एक युवक ने दुराचार किया। आरोपी फैक्टरी की दीवार फांदकर आया और कमरे में सो रही बच्ची के साथ रेप कर फरार हो गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन पिता वहां पहुंचा लेकिन तब आरोपी भाग चुका था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर चौकी मराड़ों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बच्ची के पिता ने पुलिस के पास दी शिकायत में बताया कि वह टाइल फैक्टरी में काम करता है और परिवार के साथ वहीं पर रहता है। सोमवार सुबह वह पांच बजे उठकर फैक्टरी चला गया। करीब 20 मिनट के बाद उसे उसकी आठ साल की बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
वह बेटी की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचा तो उसके कमरें से एक व्यक्ति निकलकर भाग गया और दीवार फांदकर चला गया। उसने पीछा किया लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। जब वह आया तो बच्ची दर्द से चिल्ला रही थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। चौकी मराडो के इंचार्ज एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि आरोपी कौन था अभी इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।