फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह के बच्चे का अपहरण कर दो लाख में बेचा, पुलिस ने पूरे गिरोह का किया भंडाफोड़

Wed, 18 Jul 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
देहात पुलिस ने बच्चे का अपहरण कर और उसे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मूलरूप से यूपी के सहारनपुर के रहने वाले नफीज मौजूदा निवासी किराये पर मोहल्ला गुरू गोबिंद सिंह नगर टिब्बा रोड थाना योधेवाल बस्ती लुधियाना, पुरण निवासी अर्बन एस्टेट फेज-3 लुधियाना, सरबजीत कौर उर्फ सबो निवासी मोहल्ल बसंत नगर लुधियाना, महिंदर सिंह निवासी गुरू गोबिंद सिंह नगर बरोटा रोड लुधियाना और बीरपाल कौर निवासी लहिरा बेगा जिला बठिंडा के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने कहा कि लुधियाना दाना मंडी की रहने वाली सुदागर बाई पत्नी सुशील कुमार फिल्लौर में खिलौने बेचने की दुकान में आई थी और वह अपने छह महीने के लड़के अंतीक को अपनी तीन साल की बेटी शीला के पास छोड़कर खाना लेने चली गई थी। बाद में वापिस आने पर महिला को अपना बच्चा वहां पर नहीं मिला था उसका अपहरण कर लिया गया था। यह मामला थाना फिल्लौर में दर्ज कर लिया गया था।

छह महीने के बच्चे अंतीक का डेरा मईया दरबार फिल्लौर से अपहरण कर लिया गया था। इस मामले को ट्रेस करने के लिए देहात पुलिस ने पीपीएस अमरीक सिंह चाहल, सब इंस्पैक्टर जतिंदर कुमार और एसआई बखशीश सिंह समेत पुलिस टीम का गठन किया। जांच के बाद पुलिस ने अपहरण हुए बच्चे को बठिंडा जिले से बरामद किया, जिसे दो लाख रूपये में वहां पर बेच दिया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी नफीज ने बताया कि उसने अपने साथी नाजमा निवासी संधू इंकलेव लुधियाना से साथ मिलकर बच्चे को बेचने की नीयत से डेरा मईया दरबार फिल्लौर से अपहरण किया था।
विज्ञापन


नफीज ने आपने आप को बच्चे का पिता और सरबजीत कौर उर्फ सबो को बच्चे की मां बताकर बच्चे को आगे महिंदर सिंह के सहयोग से बठिंडा की रहने वाली बीरपाल कौर को 2 लाख रूपये में बेच दिया था। आरोपी महिंदर सिंह बताया कि उसने अपनी महिला साथी रणजीत कौर उर्फ रानी और हरविंदर कौर उर्फ पिंकी दोनों निवासी अबदुलापुर बस्ती जिला लुधियाना के साथ मिलकर बच्चे को 2 लाख रूपये में बीरपाल कौर को बेच दिया था।

बीरपाल कौर ने डेढ लाख रूपये आरोपी नफीज, पुरण और सरबजीत कौर को दिए थे और बाकी के 50 हजार रूपये रणजीत कौर और हरविंदर कौर ने आपस में बांट लिए थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी नजमा, हरविंदर कौर और रणजीत कौर अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, तांकि मामले की अगली जांच की जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें