एक युवक ने नाबालिग को उसकी मां की तबीयत खराब होने का झांसा दे उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और उसे वीरान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दीं कि वह इस बारे में किसी को न बताए। युवती ने चार दिन तक तो किसी को कुछ नहीं बताया। जब गुमसुम रहने लगी तो उसके परिजनों ने पूछा, हिम्मत जुटा कर पीड़ित लड़की ने सारी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना मेहरबान की पुलिस के पास की।
पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर गांव जगीरपुर स्थित मोहल्ला अर्जुन कालोनी निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लाडी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।