समाना में 12 साल की बच्ची के साथ एक 25 साल के युवक की ओर से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ रेप, धमकियां देने और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 12 साल की पीड़ित बच्ची ने बयान दिया है कि इस वर्ष फरवरी में जब वह अपने परिवार के साथ समाना की एक कालोनी में किराए पर रहते थे।
उस मकान में मूल रूप से जवाहरखेड़ा थाना गोरावा जिला उन्नाव यूपी का रहने वाला देसराज (25) भी किराए पर रहता था। फरवरी में वह अपने कमरे में अकेली थी। मौका देखकर आरोपी उसके साथ रेप किया। इसके बाद जून में भी आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि इस बारे में किसी को न बताया, नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे वह चुप रही।
पुलिस के मुताबिक अब आरोपी पीड़िता के परिवार पर उसकी शादी बच्ची से कराने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी दौरान बच्ची ने अपने माता-पिता को अपने साथ हुई रेप की घटना बारे बता दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एक टीम यूपी भेजी गई है।