फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप कर साली को बनाया गर्भवती, बच्चा मृत जन्मा तो केस

Thu, 07 Apr 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहन से मिलने गई युवती को जीजा ने ही हवस का शिकार बना डाला। गर्भवती हुई युवती ने मृत बच्चा जन्मा तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। मामला, हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।
विज्ञापन


परिवार की एक 16 वर्षीय लड़की रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन से मिलने के लिए भसंडी उत्तर प्रदेश गई थी। वहां पर उसके जीजा ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने घर लौटकर मामले की जानकारी अपनी मां को दी तो लोकलाज के डर से इसे उजागर नहीं किया लेकिन पीड़िता के गर्भ में बच्चा पल रहा था।

आखिरकार उसने प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता की मां ने बीती शाम को भसंडी निवासी जीजा झंडे लाल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज करवा दिया। महिला अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि मृत बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें