फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का करीबी बताकर युवती से रेप, 9 लाख ठगे

Sun, 04 Oct 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को यूपी के सीएम अखिलेश यादव का करीबी बताकर युवती के साथ दुराचार करने और ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। वादरात हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ ऐसी करतूत की।
विज्ञापन


यमुनानगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारत सेवक नगर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

यमुनानगर की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ दिन पहले वह श्यामसुंदर नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई। उसने खुद को यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नजदीकी बताया।
विज्ञापन


उस व्यक्ति ने युवती को लालद्वारा स्थित अपने ऑफिस बुलाया, जहां उसने यूपी के कई राजनेताओं के साथ खिंचवाई गई अपनी फोटो दिखाते हुए कहा कि उसके इन सभी से अच्छे ताल्लुकात हैं।
विज्ञापन

आरोपी से अखिलेश यादव का लेटर हेड और मुहरें बरामद

श्यामसुंदर ने युवती को भरोसा दिया कि वह उसकी यूपी में सरकारी नौकरी लगवा देगा। उस व्यक्ति ने युवती से सरकारी नौकरी लगवाने के एवज में नौ लाख रुपये और करीब 10 से 12 तोले सोने के गहने हड़प लिए। उसने एक दिन युवती को अपने ऑफिस में बुलाया और नशीला जूस पिलाकर उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच का जिम्मा यमुनानगर थाना एसएचओ को सौंपा। पुलिस ने श्यामसुंदर के किराए के घर जाकर उसे दबोच लिया। उसके घर की तलाशी लेने पर वहां से यूपी के सीएम का लेटर हेड व मुहरें भी बरामद हुईं।

पीड़िता का आरोप है कि उसके जैसी कई लड़कियां इस व्यक्ति की जालसाजी का शिकार बन चुकी हैं। आरोपी मूल रूप से यूपी का निवासी बताया जा रहा है।

शिकायतकर्ता महिला को यूपी में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर उसकी रकम व जेवर हड़पने के आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
- जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी, हेडक्वार्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें