पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। संगरूर-मालेरकोटला रोड पर हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी दो परिवार के लोग थे, जो मालेरकोटला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसा, सुबह 5 बजे ट्रैक्टर-ट्राली और इनोवा में आमने-सामने भिड़ंत होने से हुआ। हादसे में इनोवा सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि मालेरकोटला के दो परिवार एक इनोवा गाड़ी में किसी रिश्तेदार के भोग समागम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। सुबह 5 बजे उनकी इनोवा संगरूर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-टाली से जा टकराई।
हादसा, इतना जबरदस्त था कि इनोवा सवार सभी लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए इनोवा को काटना पड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।