फिल्म पीके का विरोध कर रहे विहिप, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। हरियाणा के रोहतक में कार्यकर्ताओं ने संप्रदाय विशेष का विरोध न करने की सलाह दे रहे एक डॉक्टर की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। एक पुलिसकर्मी ने डॉक्टर को बचाया और पीसीआर में बैठाकर अपने साथ ले गया।
राजू हिरानी और आमिर खान की फिल्म पीके के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता पंडित नेकीराम कॉलेज के बाहर जुटे।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंटे विरोध प्रदर्शन ठीकठाक चला। वक्ता फिल्म के विरोध में बोल रहे थे। अचानक एक वक्ता ने संप्रदाय विशेष पर बोलना शुरू कर दिया।