फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में एक्सिस बैंक के ATM को गैस कटर से काटने की कोशिश, पुलिस खंगाल रही CCTV

Sun, 13 Aug 2023 11:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

भूप सिंह ने बताया कि वह छह मई से एक्सिस बैंक की शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें एटीएम के सुरक्षाकर्मी जितेंद्र ने फोन पर सूचना दी थी कि नई अनाज मंडी स्थित बैंक के एटीएम को रात के समय गैस कटर से काटकर रुपये चोरी करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
गोहाना थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास चोरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी की कोशिश की। बैंक प्रबंधक को जब चोरी का पता लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी की कोशिश व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी भूप सिंह ने बताया कि वह छह मई से एक्सिस बैंक की शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें एटीएम के सुरक्षाकर्मी जितेंद्र ने फोन पर सूचना दी थी कि नई अनाज मंडी स्थित बैंक के एटीएम को रात के समय गैस कटर से काटकर रुपये चोरी करने की कोशिश की गई है। 

सूचना के बाद बैंक प्रबंधक मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। साथ पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद प्रबंधक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि एटीएम में उस वक्त कितनी रकम थी। उधर, पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। बैंक से एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज मांगा है। वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 

नई अनाज मंडी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी की कोशिश की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। नीरज कुमार, प्रभारी, गोहाना थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें