फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएफसी पर छापा, डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Sat, 01 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एक्साइज विभाग ने जानी मानी फूड चेन कंपनी केएफसी के चंडीगढ़ स्थित आउटलेट पर छापेमारी कर करोड़ों के टैक्स की चोरी पकड़ी है। प्रारंभिक जांच में ही केएफसी द्वारा 1.50 करोड़ टैक्स की चोरी का मामला उजागर हुआ है। एक्साइज विभाग मामले की गहराई से जांच में जुटा हुआ है।

एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि शहर के विभिन्न केएफसी आउटलेट पर ग्राहकों से 12.5 फीसदी की दर से सर्विस चार्ज वसूला जा रहा है, लेकिन टैक्स से वसूली राशि को प्रशासन के पास जमा नहीं कराया जा रहा था। विभाग ने मामले पर कार्रवाई करते शहर के सभी केएफसी आउटलेट पर छापा मारा।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में विभाग के अधिकारियों को टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत मिले हैं। एक्साइज विभाग में टैक्स से जुड़ी सभी कागजात और फाइलें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विभाग से मिली जानकारी अनुसार शहर में केएफसी के आउटलेट के अलावा सिल्वर लीफ हास्पिटलटीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम (टिन नंबर 04250022696) से रजिस्टर्ड कराई है।

अधिकारियों के अनुसार केएफसी की प्रारंभिक जांच में ही 1.50 करोड़ टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। एक्साइज विभाग के अधिकारियों के अनुसार टैक्स चोरी के मामलों में अभी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


शहर में टैक्स चोरी करने वाले अन्य डिफाल्टर पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा। जल्द ही विभाग शहर के विभिन्न फूड और अन्य आउटलेट पर रेड और सरप्राइज चेकिंग अभियान शुरू करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें