फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक से टकराई बाइक, चालक की मौत

Mon, 11 Nov 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 9/16 चौक से बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से भिवानी का रहने वाला था और पंचकूला में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय सुजान सिंह निवासी पालड़ी जिला भिवानी की बाइक शनिवार देर रात चौक से जा टकराई। इसमें सुजान बुरी तरह घायल हो गया।

उसे सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुजान के भाई मैनपाल ने बताया कि वह सुजान और अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-8 में किराए पर रहते हैं। सुजान रात 12 बजे तक घर पर ही था। उसके बाद वह बगैर कुछ बताए बाइक से घर से निकल गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब छह बजे पुलिस का फोन आया कि सुजान का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सेक्टर-10 पुलिस चौकी प्रभारी रेशम सिंह ने बताया कि उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई थी, जो दोपहर बाद यहां पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें