फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर जैली रेप केस: एक्ट्रेस बोली- अन्य आरोपी दे रहे हैं जान से मारने की धमकी

Thu, 20 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Punjabi Singer Jelly - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस से रेप, ब्लैकमेल और अपहरण के मामले जैली के सरेंडर करने के साथ ही अब नया मोड़ में आ गया है। मामले की पीड़िता मॉडल व एक्ट्रेस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में उसने अदालत में अर्जी दायर की है। इसके साथ ही एसएसपी व डीजीपी पंजाब को अर्जी भेजकर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि मामले के अन्य आरोपी काफी शातिर है। वह अपनी पावर का प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह मामला अक्तूबर 2014 में सामने आया था। महिला मॉडल ने आरोप लगाया था कि उसने पंजाबी गायकी सीखने की योजना बनाई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह उर्फ जैली से हुई। जैली ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसे गाने की शिक्षा दे देगा। उसने उसे गाना सिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन वह उसे बहाने से सेक्टर-57 के फ्लैट में ले गया।

जहां पर पहले से ही उसके साथी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने उसे कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया था। जैली ने उसकी वीडियो भी तैयार कर लिया था। साथ ही उसे धमकी दी थी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। वहीं, वारदात के बाद मारपीट कर एक अज्ञात स्थान पर छोड़ गए थे। मॉडल ने फिर अपने एक जानकार को बुलाया। जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। 
विज्ञापन


नेपाल के रास्ते आया भारत
जैली ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि वह कनाडा से नेपाल के रास्ते से भारत में पहुंचा था। क्योकि मोहाली पुलिस द्वारा उसका लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था। अगर वह फ्लाइट के जरिए भारत आता तो उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया जाता। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान कई खुलासे होने शेष हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सारी कहानी सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें