पंजाब यूनिवर्सिटी के गणित विभाग के एक छात्र ने विभाग द्वारा आरटीई के तहत मांगी गई जानकारी में गलत तथ्य दिए जाने का आरोप लगाया है।
एमएससी गणित दूसरे वर्ष के छात्र सलिल कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने गणित विषय के दो पेपर दिए थे, लेकिन उसमें उन्हें फेल कर दिया।
जब उन्होंने आरटीआई (राइट टू इंफारमेशन) के तहत जानकारी मांगी तो उसमें पीयू के गणित विभाग की ओर से गलत तथ्य दिए गए हैं।
सलिल के अनुसार उन्होंने दो विषय की उत्तर पुस्तिकाएं मांगी। इनमें विभाग की ओर से 0 नवंबर दिखाए गए हैं। जबकि एक पेपर में गैरहाजिर लिखा हुआ है।
सलिल ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं देने से पीयू ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह परीक्षा में गैरहाजिर था। जबकि गैर हाजिर होने पर उसी अंक तालिका में 0 नहीं होना चाहिए। इस मामले को लेकर सलिल ने पीयू रजिस्ट्रार और कुलपति को जांच के लिए चिट्ठी लिखी है।