फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए का मकान और उसमें रोज 'गंदा काम', 7 पुरुषों संग 9 महिलाएं बेडरूम में थीं

Wed, 20 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
देह व्यापार
विज्ञापन
किराए पर मकान और उसमें रोज 'गंदा काम'। पुलिस ने छापा मारा तो 7 पुरुष और 9 महिलाएं ऐसी हालत में थी कि देखकर पुलिस वालों को शर्म आ गई। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन


अमलोह रोड इलाके स्थित जस्सड़ां गांव में किसी मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात एक किराये के मकान में रेड कर पांच कमरों से 9 महिलाओं समेत 7 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी किराएदार समेत उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

एसएचओ महिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 9 महिलाएं एवं 7 पुरुष हैं। मुख्य आरोपी लखवीर सिंह और उसकी पत्नी मुस्कान काफी समय से सेक्स रैकेट चलाते आ रहे थे, लेकिन ठोस सबूत न होने के चलते बचते आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में कई प्रवासी मजदूर शामिल हैं

देह व्यापार
अब जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। इस टीम में एएसआई नरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जगरूप सिंह, मनदीप कौर शामिल थे। सभी आरोपी मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना, राजपुरा, पटियाला के हैं जिनमें कुछ प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं।

मुख्य आरोपी लखवीर सिंह निवासी गांव पोला थाना मूलेपुर जिला फतेहगड़ साहिब अपनी पत्नी मुस्कान के साथ सेक्स रैकेट चला रहा था। इस घर में पांच कमरे हैं और सभी कमरों से कई युगलों को आपत्तिजनक हालात में काबू किया गया है।

पुलिस ने अड्डे की संचालिका मुस्कान, किरण देवी, सीमा, सुधा, ममता शर्मा, गीता, गोगी, सुरिंदर कौर, परमजीत कौर और लखवीर सिंह, मनीष कुमार, नंदू, गुरिंदर सिंह, जय प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, नरिंदर कुमार, शिव कुमार को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें